October 18, 2024

इस्कॉन द्वारा यमुनानगर में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगी श्रीमद् भागवत कथा, इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास होंगे कथा व्यास

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज़/ राजीव मेहता


यमुनानगर दिसंबर 24:- इस्कान प्रचार समिति यमुनानगर जगाधरी द्वारा 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यमुनानगर के शशि महल में श्रीमद् भागवत कथा होगी। इस अवसर पर इस्कॉन कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास कथा व्यास होंगे। साक्षी गोपाल दास ने बताया कि प्रतिदिन साय 6:00 से रात्रि 9:00 तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। कथा के पश्चात भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईशान प्लाईवुड के रीना गर्ग एवं सुरेंद्र गर्ग मुख्य यजमान होंगे। इसके अलावा प्रतिदिन अलग-अलग यजमान होंगे। जिन से विधिवत पूजा आरंभ करवाकर श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को कथा का समापन होगा।

Sponsored

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग ने बताया कि कथा में साक्षी गोपाल दास कथा व्यास होंगे। साक्षी गोपाल दास, अध्यक्ष, इस्कॉन कुरुक्षेत्र, यमुनानगर,राम निवास गर्ग , चेयरमैन, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड इस्कॉन कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने कोरोना को लेकर नियमो का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed