
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
दिल्ली,जनवरी 10:- देश में पिछले आठ वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 67 प्रतिशत और MBBS की सीटों की संख्या में 87 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 से पहले, देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 648 हो गए हैं। इसके अलावा, MBBS सीटों में 2014 से पहले 51,348 से 87% की वृद्धि हुई है और अब तक 96,077 हो गई है और PG सीटों में 2014 से पहले 31,185 से 105% की वृद्धि हुई है जो अब 64,059 हो गई है। केंद्रीय क्षेत्र की योजना के तहत नए AIMS की स्थापना के लिए 22 AIMS को मंजूरी दी गई है।
विकास और स्वास्थ्य
किसी भी देश को समृद्धि हासिल करने से पहले उसे स्वस्थ बनना जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “केवल एक स्वस्थ राष्ट्र ही एक उत्पादक राष्ट्र हो सकता है- स्वस्थ देश, समृद्ध देश। केंद्र सरकार की योजनाओं के चलते देश में पहली बार स्वास्थ्य को विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। आज देश में 1.35 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुल चुके हैं जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा जहां एक ओर भारत आज एशिया में मेडिकल उपकरणों का चौथा बड़ा बाजार बना है तो वहीं दूसरी ओर फार्मास्यूटिकल सेक्टर और वैक्सीन उत्पादन में भी भारत की अहम हिस्सेदारी है। यह केंद्र सरकार की दूरदर्शिता ही है कि भारत कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल कर रहा है।