October 17, 2024

संगीतमय श्रीराम कथा की तैयारियां जोरों पर, 8 फरवरी से देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु आएंगे कथा सुनने

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/धर्मेंद्र अदलक्खा


अलवर 17 जनवरी:-
संत शंभूशरण लाटा 8 फरवरी से 16 फरवरी तक प्रताप आडिटोरियम में श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। इसको सुनने देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु आएंगे।

Sponsored


यह कथा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगी। इस कथा के पहले दिन 8 फरवरी को श्री राम की महिमा का महत्व, 9 फरवरी को शिव पार्वती विवाह कथा, 10 फरवरी को श्रीराम जन्म, 11 फरवरी को सीता राम विवाह प्रसंग, 12 फरवरी को वनवास और केवट प्रसंग, 13 फरवरी को राम भरत मिलाप, 14 को सीता हरण व शबरी प्रसंग, 15 को सुंदर कांड और 16 को श्रीराम राजभिषेक होगा। इस श्रीराम कथा में कोई भी श्रद्धालु भेंट नहीं चढाएंगे और ना ही किसी प्रकार का चंदा लिया जाएगा। संयोजक मंजू चौधरी अग्रवाल ने सभी अलवर वासियों से इस पुनीत श्रीराम कथा मेंं सभी से भाग लेने की अपील की है। इसके सफल संचालन के लिए श्रीराम कथा समिति का संचालन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed