
आर पी डब्लू न्यूज़/धर्मेंद्र अदलखा
अलवर, जनवरी 21:-भारत जोड़ो आंदोलन पूरे देश में कांग्रेस में नए प्राण फूंक रही है। राहुल गांधी की इस यात्रा से कांग्रेस में नई जान आई है और इसका लाभ कांग्रेस को आगामी चुनावों में मिलेगा। दूसरी तरफ अलवर की कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा के समापन से पहले ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। हालात यह है कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेसी एक दूसरे को हराने की तरह काम करने की ठान कर बैठे हैं। भारत जोड़ो आंदोलन की प्रदेश में सबसे बड़ी जनसभा अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा कस्बे में हुई जिससे यहां के विधायक और सामाजिक न्यायिक अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली का कद बढऩे की बात सामने आई है। इसके बाद अब कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं जो अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से ही हैं। अलवर ग्रामीण के कांग्रेसी नेता प्रेम पटेल ने सामाजिक न्यायिक व अधिकारिता मंत्री पर भ्रष्टाचार ओर अपनी मनमर्जी करने के आरोप लगाए हैं जिससे कांग्रेसी खेमों में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री नसरू खान ने मंत्री पर कब्रिस्तान की जमीन को कुछ लोगों के नाम कराने के नाम कराने के आरोप लगाए थे। यह विवाद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और मुखयमंत्री तक पहुंचा जिसे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले सुलझाने में सफलता पाई।16 दिन प्रदेश में रही राहुल की यात्राराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 16 दिन रही। 485 किलोमीटर का सफर तय किया। 7 जिलों में स्थित 18 विधानसभा क्षेत्रों को टच करते हुए निकली। राहुल गांधी की यात्रा ने राजस्थान के सात जिलों में कुल 521 किलोमीटर का सफर तय किया है, जो झालावाड़ जिले के गांव चऊंली से शुरू हुआ था। अलवर जिले के मालाखेड़ा में प्रदेश स्तरीय जनसभा हुई थी, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई मंत्री व दिग्गत नेताओं ने शिरकत की थी। मालाखेड़ा जनसभा से देश-प्रदेश की सियासत के कई संकेत मिले हैं। इसी सभा में बीपीएल धारकों को 500 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की गई।कांग्रेसियों का विवाद नया गुल खिलाएगाकांग्रेसियों का आपसी विवाद आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़ सकता है। इस विवाद का विस्फोट कांग्रेस में होने वाले टिकट बंटवारे के समय सामने आएगा। अलवर ग्रामीण में कांग्रेसियों का एक गुट पहले से ही यहां के विधायक टीकाराम जूली पर नाराज है।क्यह है मामला जिले क प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला के अलवर आगमन पर शुक्रवार को कांग्रेसी नेता टीकाराम जूली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इनका कहना था कि जूली भ्रष्टाचार को पनपा रहे हैं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं कर रहे हैं। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष है।