
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
यमुनानगर, 22 जनवरी :-संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर यमुनानगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आने पर विरोध कर घेराव करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि गन्ना के दाम की बढ़ौतरी को लेकर किसान आंदोलन को चलते आज 3 दिन हो चुके हैं। हरियाणा प्रदेश की सभी शुगर मिले 3 दिन से बंद पड़ी है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल पर चल रहे धरने को अनेक राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 25 और 26 जनवरी को जगाधरी में आने पर मुख्यमंत्री का डटकर विरोध किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना व अन्य नेताओं ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार करने के लिए कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में 23 तारीख सोमवार को गन्ना किसानों की एक बैठक होगी।
जिसकी अध्यक्षता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी करेंगे और आगे की रणनीति बनाई जायेगी। धरना स्थल पर तीसरे दिन मौके पर समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश से किसान नेता आदर्श पाल, श्यामवीर त्यागी चठुन्नी, राकेश टिकैत ग्रुप के चौधरी रतन सिंह, देवेंद्र, दिलावर सिंह बोलनी, संजू बुंदेला, संदीप पात्रा, कंवरपाल कमालपुर, गुरिंदर सिंह, मनदीप रोड छप्पर,विक्रांत, संजू सरावा, कृष्णपाल सुढल, पममी पप्पल, बलिंदर ,खिलेराम नैरवल, समे सिंह, सुरेश, अनिल व विपन सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान शामिल रहें।