
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, जनवरी 25:-आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी गृप द्वारा गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर जिला सचिवालय के समक्ष मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका गया ।बता दे गन्ने का रेट 450 रु करने को लेकर किसान कई दिन से यमुनाननगर सरस्वती शुगर मिल के समक्ष धरने 0र बैठे है व अड़े है गन्ने के दाम में बढ़ोतरी को लेकर। किसानो का कहना है कोई भी उनकी सुध लेने या मांगो पर ध्यान देने सामने नही आया व आज किसानो द्वारा ट्रेक्टर मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जिला सचिवालय के समक्ष जलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात

किया गया भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयाना ने कहा किसान गन्ने के मूल्य को बढ़ाने को लेकर 20 तारीख से धरने पर बैठे है गुंदयाना ने कहा आज हर शुगर मिल के समक्ष ऐसा ही धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हरियाणा का पुतला फूंका गया वही हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य 10 रु बढ़ाया गया इस प्रश्न पर संजू गुंदयाना ने कहा यह किसानो के साथ भद्दा मजाक है व गन्ने का मूल्य 450 रु होना चाहिए। जब तक सरकार गन्ने का मूल्य 450 रु नही करती किसानो की।लडाई व प्रदर्शन जारी रहेगे वही उन्होंने कहा 26 जनवरी को किसान शुगर मिल के समक्ष ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराएंगे व देश का गणतंत्र दिवस मनाएंगे व गन्ने की।होली जलाई जाएगी वही उन्होंने यह भी कहा अगर गन्ने का मूल्य सरकार नही बढ़ती तो किसानो द्वारा गोहाना में आगामी 29 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह की रैली का अर्ध नग्न हो कर विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही गयी।