
आर पी डब्लू न्यूज़/ब्यूरो रिपोर्ट
रतिया, 25 जनवरी:-विधायक लक्ष्मण नापा ने रतिया-टोहाना सडक़ की मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा मंजूरी देने पर उनका आभार प्रकट किया। विधायक लक्ष्मण नापा ने विधानसभा सत्र में रतिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मांगें रखी थी। विधानसभा सत्र में उन्होंने रतिया-टोहाना मार्ग को चौड़ा करने सहित रतिया क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक मांगें रखी थी। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे विधानसभा में उठाए थे। विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दूरदर्शी सोच के साथ सभी विधानसभा में समान विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने रतिया क्षेत्र के विकास के लिए अधिकतर मांगे स्वीकार की और करोड़ों रुपये की धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि रतिया से टोहाना रोड को चौड़ा करने की घोषणा को पूरा किया है, जिस पर 87 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा भी रतिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की और रतिया क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिसके लिए रतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सडक़ों के जाल बिछाने, रखरखाव-मुरम्मत तथा सडक़ों को चौड़ा करने से आवागमन सुगम होगा और औद्योगिक क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने बताया कि रतिया से टोहाना रोड को विधानसभा सत्र में प्रश्र लगाया था कि रतिया-टोहाना रोड को चौड़ा किया जाए, जिसको मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया। इसकी मंजूरी के लिए वे तथा क्षेत्र की जनता तहेदिल से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की आभारी है।