
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर,जनवरी 27:-आज दिनाक 27-01-2023 को महाकाल ग्रुप द्वारा गांधी नगर क्षेत्र में गहरे नाली के खड्डे मे गिरी हुई गौ माता के बारे में सूचना मिली | महाकाल ग्रुप के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कश्यप ने तुरंत अपनी टीम को इकठ्ठा कर मौके पर पहुंचे और स्थिति देखते हुए अपने व संगठन के सहयोग से मौके पर मशीन मंगवाई ओर सभी की सहायता से सकुशल गौ माता को बाहर निकाला गया | महाकाल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू ने बताया कि संगठन के सभी कार्यकर्ता हमेंशा समाज सेवा व गौ माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं इसमें सभी साथियों का सहयोग रहता है | मौके पर रविंद्र कश्यप, हिर्दय नंद, संजय कांगडा, दिनेश, राहुल, अनिकेत, राकेश, लक्ष्मण, घनश्याम, दीपक रोहिल्ला आदि साथी मौजूद रहे