यमुनानगर_सडौरा(राजीव मेहता) 25 फरवरी
आज यमुनानगर जिला की साडौरा विधानसभा के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साडौरा बाजार और वार्ड नं 11,12 का दौरा किया, जिसमें मुख्य रूप से उत्तरी हरियाणा अध्यक्ष एस सी बीसी सैल ,अम्बाला लोकसभा अध्यक्ष रमेश दहिया, उतरीं हरियाणा उपाध्यक्ष लालचंद , दलीप दड़वा यमुनानगर जिला संगठन मंत्री आप नेता, अरूण जैन जिला उपाध्यक्ष, आप नेता चौधरी राजाराम जी ने बताया कि हरियाणा में नगरपालिका के चुनाव बहुत जल्द होने वाले हैं, आम आदमी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह झाड़ू पर सभी प्रकार नगरपालिकाओं और वार्डों ,जिला परिषद ,ब्लाक समिति, पंचायत के चुनाव अपने चुनाव चिन्ह झाड़ू पर लड़ेगी, और इमानदार कैंडिडेट उतारेगी, दलीप दड़वा आप नेता हरियाणा जिला यमुनानगर संगठन मंत्री ने बताया कि साडौरा विधानसभा के क्षेत्र ने विधायक भी बार बार बदले, और नगरपालिका के प्रधान भी बदले ,मगर साडौरा की स्थिति ज्यो की त्यों बनी हुई है, साडौरा में जनता से मिलने पहुंचे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं,राजाराम अध्यक्ष एस सी बीसी सैल उतरीं हरियाणा, दलीप दड़वा यमुनानगर, लालचंद उपाध्यक्ष , रमेश दहिया अम्बाला लोकसभा अध्यक्ष ने जनता से पूछा महिलाओं ने बताया कि साडौरा में सफाई ,की बहुत बड़ी समस्या है,
साडौरा बाजार के दुकानदारों ने बताया कि बाजार के काम काज के हालात बहुत खराब है ,साडौरा नगरपालिका के चुनावों में आम आदमी पार्टी को ही हम आगे लाना चाहते हैं, दलीप दड़वा यमुनानगर आप नेता लालचंद ने बताया कि साडौरा में आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी अरूण जैन जी को चुनावो की दी गई है, रमेश दहिया अम्बाला लोकसभा अध्यक्ष ने कहा अम्बाला लोकसभा के सभी एरिया का बुरा हाल है, और आम आदमी पार्टी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दे रहे हैं कि यूक्रेन में जो भारतीय लोग फंसे हैं उनको जल्द सुरक्षित हरियाणा लाया जाए, सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों हरियाणा के लगभग 20 हजार लोग फंसे हुए हैं उनको हरियाणा सरकार और भारत सरकार सुरक्षित वापिस लाए जाएं, मौके पर मौजूद दिनेश, मदनमोहन बक्शी, राजाराम अध्यक्ष एस सी बीसी सैल उतरीं हरियाणा, दलीप दड़वा यमुनानगर जिला संगठन मंत्री, अरूण जैन जिला उपाध्यक्ष यमुनानगर, लालचंद, गीता,श्रषिपाल गुर्जर, इंद्रजीत सिंह, योगेश सेठी मौजूद रहे।