
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, 28 जनवरी :- आयुष विभाग व श्री राघव दिव्य योग अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी के उपलक्ष में संत आश्रम में यज्ञ व योग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा देवेंद्र चावला ने शिरकत की। साथ में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितिन कपूर जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि आयुष विभाग से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जयकुमार योगी उपस्थित रहे। यज्ञ का शुभआरंभ यजमान भानु राम व सुधीर शास्त्री बूडिय़ा द्वारा किया गया। श्री राघव दिव्य योग अनुसंधान संस्थान के संस्थापक व चेयरमैन नेत्री जनक योगी मनोज कुमार द्वारा योग को प्रयोग की दृष्टि से योग साधकों को अनुभव करवाने का प्रयास किया। प्राणायाम के द्वारा रोगों को ठीक करने की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन आयुष योग शिक्षक योगाचार्य मोहन बुडिय़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, अजय गुप्ता, इंद्रसेन सहगल, नंद कुमार कांबोज, डी.एस.पी. मदन लाल, संजीव एडवोकेट भूखड़ी, मदन कांबोज भूखड़ी, कमल काम्बोज, अवनीश काम्बोज, पवन काम्बोज, पुष्पेनद्र काम्बोज, अशोक कुमार, मास्टर राजेंद्र कुमार, विनोद साबापुर, जिला महिला पतंजलि योग समिति से निशा गुलाटी, संगीता और नीरज उपस्थित रहे।