
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, फरवरी 5:- खेलो इंडिया खेलो युथ गेम्स भोपाल मध्यप्रदेश में यमुना नगर की लीबरो वॉलीवोल में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर यमुनानगर पहुँचने पर शहर वासियों द्वारा किया गया स्वागत ओर पूरे शहर में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। महिमा द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर जिले की समाज सेवी संस्था मदर मेरी चेरिटी होम द्वारा नागरिक अभिनंदन किया और बधाई देते हुए बीजेपी सरकार को धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और देश का नाम भी दुनिया में रोशन होगा।

महिमा ने अपने द्वारा किए गए प्रदर्शन को अपने माता पिता और अपनी कोच आशा गहलावत को समर्पित किया। शहर में सभी ने खिलाड़ी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर मदर मेरी चेरिटी होम संस्था के अद्यक्षा ख़ुशी, डायरेक्टर विक्रम सिंह, रोबिन प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवा दल, सुशील कोच, राहुल,डेविड,अंकुश,रोहन,आशीष, टीना, अनमोल,कन्हिया, सचिन,सेम , शंकर, व अन्य खिलाड़ी आदि उपस्थित थे