
आर पी डब्लू न्यूज़/कुलदीप पातलान
हिसार, 08 फरवरी:- किसानों को अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को 15 फरवरी तक बढा दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डाट हरियाणा डाट जीओवी डाट इन पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं। ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। इच्छुक किसान पोर्टल पर 15 फरवरी तक अपनी रबी फसलों का ब्यौरा दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। किसान निर्धारित अवधि से पहले पोर्टल पर अपना फसल पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।