![Screenshot_2023-02-27-17-38-52-522_com.google.android.apps.photos[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/02/Screenshot_2023-02-27-17-38-52-522_com.google.android.apps_.photos1-e1677500101541.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, 27 फरवरी:- आगाज संस्था के संयोजक एडवोकेट बलबीर सिंह ने शहर के लोगों की समस्याओं को लेकर सोमवार को निगम कार्यालय पर 2 दिन की भूख हड़ताल शुरू की। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि निगम संबंधित समस्याओं को लेकर उन्होंने एक मांग पत्र एक माह पहले अधिकारियों को दिया था। लेकिन निगम ने अपनी कार्य शैली ठीक नही की। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी सर्वे को लेकर कहा कि यह जो सर्वे किया गया है। जिसमें सारी गलती निगम अधिकारियों की है। जबकि इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उसके ऊपर निगम का तुगलकी फरमान है कि अगर किसी ने तत्काल में अपने सर्वे आईडी को ठीक कराना है तो 5 हजार रूपये फीस जमा कराने होंगे। उन्होंने कहा कि ट्विन सिटी में सफाई और सड़क व्यवस्था पूरी तरह से टूट चुकी है। अप्रूव्ड कॉलोनी को भी अन अप्रूव्ड कॉलोनी में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी इस भूख हड़ताल में सभी सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं का समर्थन मिला है। ग्रामीण कांग्रेस के जिला प्रभारी गुरदयाल पुरी ने कहा कि निगम में अपनी समस्याओं को लेकर आमजन परेशान है। निगम के अधिकारी व कर्मी ना तो काम करते हैं और ना ही किसी आम जनता की बात को सुनते है। उन्होंने कहा कि निगम में पूरी तरह से भ्रष्टाचार की लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सामाजिक संस्थाओं ने निगम के खिलाफ लघु सचिवालय के सामने कई धरना प्रदर्शन किए है। लेकिन इस सरकार और उनके अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरी तरह से गलत है। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया है। लेकिन इसका कोई हल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आई डी सर्वे में 10 साल से पूर्व डाटा को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है। और सभी के सर्वे को गलत कर दिया है। जिससे लेकर जनता दर-दर की ठोकरें खा रही है। उन्होंने कहा एडवोकेट बलबीर सिंह की भूख हड़ताल का समर्थन कर जनता की समस्याओं को लेकर हम निरंतर ही लड़ने का प्रयास करेंगे।