![IMG_20230228_180151[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230228_1801511.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज/धर्मेंद्र अदलखा
अलवर, 27 फरवरी:– अरावली विहार थाना पुलिस ने एक वृद्धा की पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में खुलासा किया है। हत्या के दोनों आरोपी महिला के घर में किराएदार थे जिन्होंने उधार के पैसे नहीं देने के लालच में उसकी हत्या कर दी।पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि रामगढ़ के नगली मेघा निवासी संजय जांगिड़ (34) और बगड़ राजपूत निवासी उमराव (35) को गिरफतार किया है। दोनों ही टाइगर कॉलोनी में महिला बतौली देवी के घर में किराए से रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महिला 1 लाख रुपए पर 3 हजार का बयाज लेती थी। उमराव और संजय ने भी करीब सवा पांच लाख रुपए उधार ले रखे थे। दोनों ने पैसे और बयाज से छुटकारा पाने के लिए महिला की हत्या की थी।थाना प्रभारी जहीर अबबास ने बताया कि एक साल पहले महिला से उमराव ने चार लाख और संजय ने सवा लाख रुपए उधार लिए थे। दोनों हर महीने 1 लाख रुपए पर 3 हजार रुपए का भी बयाज दे रहे थे। दोनों ने मिलकर एक तीसरे व्यक्ति को भी 50 हजार रुपए बयाज पर दिलाए थे। कर्ज लेने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बतौली देवी हमारे उधार लिए रुपए के साथ मृतक व्यक्ति के भी रुपए मांगने लगी। हमने मना किया तो कहने लगी थी कि तुमने ही रुपए दिलाए थे और अब तुम ही दोगे। इससे गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। 9 दिन पहले दोनों महिला के घर पहुंचे। बतौली ने चाय बनाई। महिला चाय रखकर रसोई में गई। पीछे से दोनों ने चाय में जहर मिला दिया। चाय पीने के बाद महिला अचेत हो गई। इस पर संजय और उमराव ने उसका तकिए से मुंह दबा दिया।इस दौरान उसने अपने आप को बचाने की कोशिश करने लगी तो दोनों आरोपियों ने गला दबाकर मार डाला। इसके बाद कमरे का ताला बंद कर चले गए।इसी कमरे में महिला का मर्डर कर ताला बंद कर गए थे। दोनों आरोपी महिला के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं मर्डर वाले दिन मीडिया वालों को भी पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया था।जब पुलिस ने किराएदारों से पूछताछ की तो संजय और उमराव पर शक होने लगा था। दोनों ने बताया कि वे हत्या वाले दिन घर पर ही थे। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो आस-पास के इलाकों में दोनों की मूवमेंट नजर आई। इस पर जब मोबाइल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि दोनों ने मोबाइल बंद कर रखे थे।सीसीटीवी में भी नजर आया कि दोनों आरोपी मर्डर के बाद घर से बाहर निकले और जहां कैमरे लगे थे, वहां नजर बचाते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस को शक होने लगा तो पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि उन्होंने ने ही मर्डर किया है।