![IMG_20230306_200103[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230306_2001031.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
यमुनानगर, 6 मार्च:- नगर निगम व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी लोकल मांगों व समस्याओं के लिए निगम कार्यालय के गेट पर शाखा प्रधान जनकराज की अध्यक्षता में निगम प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ गेट मीटिंग का आयोजन किया जिसका संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य महासचिव जरनैल सिंह उप प्रधान पपला ने बताया कि निगम के अधिकारी कर्मचारियों की लोकल मांगों व समस्याओं के लिए कतई गंभीर नहीं है अधिकारी उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अभी तक फरवरी माह का वेतन भी जारी नहीं किया है बीते दिनों संघ के साथ हुई बातचीत में अधिकारियों ने विश्वास दिलाया था कि 3 मार्च तक सभी कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में डाल देंगे लेकिन अभी तक कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिला है ऐसे में कर्मचारी बिना वेतन के कैसे अपना त्यौहार मनाएंगे उन्होंने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और समय पर वेतन नहीं आया तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हो जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल मुख्य सलाहकार राजकुमार ससौली बलदीप कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद अग्निशमन विभाग से शाखा प्रधान वीरेंद्र धीमान रिंकू कुमार नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।