![IMG_20230313_163724[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230313_1637241.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
यमुनानगर,13 मार्च:- यमुनानगर में फिर सामने आया हर्ष फायरिंग का मामला,थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने आनंद कालोनी पुराना हमीदा में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो के वायरल हाेते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के आरोपी दुल्हे व उसके साथी पर केस दर्ज किया गया। थाना शहर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की। प्रबंधक थाना शहर यमुनानगर कमलजीत सिंह ने बताया कि आनंद कालोनी निवासी रोबिन की शादी का ज्योति पैलेस में समारोह था। शादी समारोह के बाद डोली लेकर बारात घर पर आई तो पड़ोसी छतों से डोली को देख रहे थे। इसी दौरान रोबिन के पड़ोसी संदीप सिंह ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। कई राउंड गोलियां चलाई गई। इसके बाद रोबिन ने भी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की।

इस हर्ष फायरिंग की किसी ने वीडियो बनाई। यह वीडियो वायरल हो गई। वीडियो के वायरल हाेते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के आरोपी दुल्हे व उसके साथी पर केस दर्ज किया गया। एसपीओ मनमीत सिंह के बयान पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया, शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी। उसने चार राउंड फायर किए। जबकि एक फायर दुल्हे रोबिन ने किया। रोबिन फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।