![Screenshot_2023-03-17-17-17-00-213_com.google.android.apps.photos[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-17-17-17-00-213_com.google.android.apps_.photos1-e1679055147159.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता

यमुनानगर, 17 मार्च:- पंचकुला में 19 मार्च को आयोजित होने वाले सातवें राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में समाज के लोगों को न्यौता देने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानियां और पी.एस. कलवानियां शुक्रवार को यमुनानगर पहुंचे। जगाधरी की अनाज मंडी में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढेल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानियां ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के बैनर तले कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार सर्जन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पंचकूला में सातवां राष्ट्रीय जाट अधिवेशन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाट समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस अधिवेशन में पूरी दुनिया से विभिन्न क्षेत्रों में अपने नाम कमा चुके जाट समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक मंच होगा जिसमें सभी समाजिक, खाप और विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के जाट नेता भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद की 2010 में स्थापना की गई थी। सबसे पहला अधिवेशन मार्च 2020 को दिल्ली में कराया गया था। जबकि दूसरा अधिवेशन जून 2022 में जयपुर में कराया गया था। उन्होंने बताया कि जाट केवल उत्तर भारत के 5 राज्यों तक ही सीमित नहीं हैं। इसलिए हमने दक्षिण भारत में सितंबर 2022 को बेंगलूर में भी अधिवेशन कराया गया। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय के गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ी के लिए संजोकर रखने की जरूरत है। नई पीढ़ी इसका अनुसरण कर सकें इसके लिए डिजिटल डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से इतिहास को दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श गैंगस्टर या अपराधी नहीं बल्कि हमारे आदर्श महाराजा रंजीत सिंह, शहीद भगत सिंह, सर छोटूराम जैसे व्यक्तित्व है। जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना जीवन दिया।इस मौके पर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन सुढेल,प्रवीन श्योरण, महक डांडा,राजेश दहिया, विक्रम तेजली और प्रिंस भागुमाजारा सहित बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग शामिल रहे।