March 15, 2025

भारत विकास परिषद पिछले पांच दशक से भारतीय संस्कृति के सच्चे संरक्षक की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है: कमलेश ढांडा

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/ सुशील शर्मा


कैथल, 19 मार्च:- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भारत विकास परिषद पिछले पांच दशक से भारतीय संस्कृति के सच्चे संरक्षक की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे समाज, विशेषकर अभिभावकों को युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिए सामुहिक जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार होना होगा, तभी हम विश्व के सामने उत्कृष्ट उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने समाज उत्थान के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रूपए की राशि भी देने की घोषणा की।

Sponsored

          रविवार को अंबाला रोड स्थित एक गार्डन में भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पांच सूत्र भारत विकास परिषद की कार्यशैली में साफ तौर पर नजर आते हैं। एक इंसान के जीवन में संस्कृति, समाज, शिक्षा नीति, देश प्रेम की भावना का बडा महत्व होता है। इंसान जितना इस विचार पर आगे बढेगा, उतना ही देश मजबूत होगा। उन्होंने खुशी जताई कि कि भारत विकास परिषद के इसी विचार ने बडी संख्या में आमजन को देश सेवा के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, तीज-त्यौहार, बुजुर्गों की सेवा, धार्मिक गतिविधियों का संचालन, शहीदों के सम्मान से लेकर देश सेवा के क्षेत्र में 35 के करीब अलग-अलग गतिविधियां करके भारत विकास परिषद ने जनमानस पर अपनी छाप छोडी है।

          राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि देश में श्रवण कुमार जैसे माता-पिता के भक्त, शिवाजी जैसे वीर, लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना, सरदार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चंद्रशेखर, सुभाषचंद्र बोस जैसे देशभक्त हुए हैं। अब समय की मांग है कि हमारा युवा संस्कारवान बने। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में युवाओं में नैतिक मूल्य का स्तर बढाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिए केवल सरकारों द्वारा किए जाने वाले कदम काफी नहीं है। इस विचार पर सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, आमजन, विशेषकर अभिभावकों द्वारा भी एकजुटता से प्रयास किए जाने की जरूरत है।

          उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो हर समस्या का समाधान होगा। बीते आठ साल में आपके सामने कितने ही उदाहरण आए हैं। महिलाओं के मान-सम्सम्मान की बात हो या अयोध्या-काशी नगरी का गौरव लौटाने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जिस सोच के साथ आज देश आगे बढ रहा है, उसी सोच पर भारत विकास परिषद भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश युवा है और हम सभी को मिलकर इन युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोडने की जरूरत है, ताकि वह अपने लक्ष्य केवल करियर में आगे बढ़ने का न रखे, बल्कि वह देश व समाज को आगे बढाने के लिए अपना योगदान देने की भावना रखे। इसलिए हमें मिलकर आज युवाओं को बुजुर्गों, महिलाओं का सम्मान करने, नैतिक मूल्यों के आधार पर व्यवहार करने के लिए प्रेरित करना हैं। इससे देश फिर से विश्व गुरू की ख्याति प्राप्त करेगा और हर क्षेत्र में पूरी दुनिया के सामने उदाहरण पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *