![Screenshot_2023-03-20-20-26-14-281_com.whatsapp[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-20-20-26-14-281_com.whatsapp1-e1679325275912.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/कुलदीप पातलान
हिसार, 20 मार्च:-हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेन्द्र सिंह ने संसद में संस्कृति मंत्रालय से हड़प्पा संस्कृति संग्रहालय की स्थापना के लिए राखीगढ़ी (हरियाणा) में की गई खुदाई एवं संग्रहालय के विकास की स्थिति पर प्रश्र किया।संस्कृति मंत्रालय ने सवाल का जवाब देते हुए संसद में सूचित किया की वर्तमान में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा राखीगढ़ी में खुदाई चल रही है। वर्ष 1997-2000, 2013-2016, 2021-2022 में भी हरियाणा के राखीगढ़ी में प्राचीन टीलों पर स्थल के कालक्रम और प्रकृति को समझने के लिए पुरातात्विक खुदाई की गई थी। हरियाणा सरकार ने राखीगढ़ी में एक संग्रहालय की स्थापना के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और एएसआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। संग्रहालय के प्रयोजन के लिए एएसआई पुरावशेष एवं तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। प्रस्तावित संग्रहालय के लिए सभी कलाकृतियों की पहचान करने और उन्हें प्राप्त किए जाने पर मंत्रालय ने सूचित करते हुए बताया की एएसआई के पास पुरावशेषों के संग्रह में धातु की वस्तुएं, मुहरें, टेराकोटा की मूर्तियां, कच्चा माल, विभिन्न प्रकार के मनके आदि और बड़ी संख्या में मिट्टी के बर्तन शामिल हैं।