चंडीगढ़ /यमुनानगर 15मार्च
उद्योग व्यापार मण्डल हरिय़ाणा की शाखा यमुनानगर के द्वारा मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम पर जिलाध्यक्ष दीपक कपूर व सुनील वैद्य़ की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता को पीडित व्यापारी विनोद के पिता जी बरकत राम के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। साथ में अमादलपुर रोड पर प्लाईवुड व्यापारी के साथ हुई डकैती के पीडित जन भी मौजूद रहे। उन्होंने बोलते हुये समाज सेवी व उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने बताया की मांग पत्र में व्यापारियों को सुरक्षा की मांग एवं व्यापारी पर लूटपाट करने वाले व गोली मारने वाले आरोपियों को शीघ्र पकडने की मांग व पीडित परिवार को सरकारी नौकरी व मुआवजा की मांग की गई। बोलते हुये समाजसेवी व उद्योग व्यापार मण्डल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने बताया।। महेन्द्र मित्तल ने कहा की 3-03-2022 ब्रह्सपतिवार को यमुनानगर के निरंकारी ज्वैलर के व्यापारी विनोद कुमार की दुकान पर बन्दूक की नोक पर लूटपाट की गई एव व्यापारी पर गोली भी चलाई गई। जिसमे व्यापारी गम्भीर रूप से घायल है। व्यापारी की एक आंख की रोशनी भी चली गई है। और जीवन भर की जमा पूंजी भी लुटेरो ने लूट ली। अभी तक आरोपी पकडे नही गये। जिससे व्यापारी वर्ग में भय व रोष है। महेन्द्र मित्तल ने कहा की पिछले कुछ समय से गुण्डा गर्दी, स्नैचिंग व लूटपाट के घटनाओं मे बढोतरी होती जा रही है। महिलाओं से भी चेन स्नैचिंग व मोबाईल छिनने की घटनाऐ बढती जा रही है।सडकों पर बन्दूक की नोक पर प्लाईवुड व्यापारी के साथ लूटपाट की गई। व्यापारी ने बन्दूक के सामने अपनी पूंजी लूटेरों को पकडा दी। आरोपी अभी तक पकडे नही गये। महेन्द्र मित्तल ने कहा की उद्योग व्यापार मण्डल हरियाणा इन अपराधिक घटनाओ का विरोध करता है। महेन्द्र मित्तल ने कहा की अगरजल्द अपराधी पकडे नही जाते तो यमुनानगर जिला बन्द कर विरोध किया जायेगा। सरकार को सुरक्षा की गारन्टी देनी ही होगी। दीपक कपूर व सुनील वैध ने कहा की मांग है कि आरोपियों पर कठोरता से कार्यवाही होनी चाहिये। भविष्य में ऐसी घटना ना हो उसके लिये भी कार्यवाही निर्धारित की जाये।व्यापारियों को सुरक्षा दी जाये। जिससे व्यापारी वर्ग बिना भय के व्यापार कर राष्ट्र के विकास में कार्य कर सके। अगर आरोपी नही पकडे जाते तो वो आरोपी कहीं ओर भी दोबारा से लूट को अंजाम देंगे। आरोपियों को शीघ्र पकडा जाये। उद्योग व्यापार मण्डल के द्वारा पीडित परिवार को शीघ्रता से 20 लाख की सहयोग राशी दिया जाने की मांग व परिवार के सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की गई। इस मौके पर संजय मित्तल, रवि गोयल, सन्दीप गांधी,बहन सुमन लता, दिलीप नारंग, मनीष वर्मा, प्रकाश वर्मा, दिलीप वर्मा, दिनेश भोला,मंयक वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, दीपक वर्मा, मयंक वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।