![Screenshot_2023-04-10-19-37-10-339_com.whatsapp[1]](https://rpwnews.in/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_2023-04-10-19-37-10-339_com.whatsapp1-e1681135775707.jpg)
आर पी डब्लू न्यूज़/अभिषेक ठाकुर
भिवानी, 10 अप्रैल:- सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद, हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य तथा जलियांवाला बाग के शहीदों को समर्पित जींद में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवानी से महिला एवं बाल विकास विभाग की स्थानीय शिकायत निवारण कमेटी सदस्य एवं हिंदी प्राध्यापिका दर्शना को उन द्वारा महिला सशक्तिकरण व शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।यह सम्मान सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश, नशा मुक्ति हरियाणा के अध्यक्ष आचार्य रामवेश, पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर सुकमा आचार्य द्वारा प्रदान किया गया। दर्शना को यह सम्मान उनके द्वारा लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, हिंदी शिक्षण अधिगम को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए व महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से आह्वïान किया कि नारी उत्थान में शिक्षा पहला सोपान है। महिला तभी सशक्त बनेगी, जब वह अपने पैरों पर खड़ी होगी और स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षा जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि कामयाबी हासिल कर चुकी महिलाओं को अपने आसपास परिवेश में लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। एक समाज तभी समृद्घ होगा, जब समाज का हर वर्ग शिक्षित होगा। वहीं दूसरी ओर राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित दर्शना ने बताया कि इस सम्मान से उनका महिला सशिक्तकरण के लिए काम करने के लिए मनोबल और अधिक बढ़ा है। उनका हर संभव प्रयास रहता है कि उनके आसपास परिवेश में एक भी लडक़ी अशिक्षित न रहे।