
आर पी डब्लू न्यूज़/राजीव मेहता
-कैफे संचालक दरवाजे का लॉक लगाकर हुआ फरार, पुलिस ने मैकेनिक बुलाकर तुड़वाया
यमुनानगर, 26 अप्रैल:- यमुनानगर को एजुकेशन हब कहा जाता है लेकिन कॉलेज और स्कूलों के आसपास कैफे खुले हैं लेकिन ये कैफे ना होकर अनैतिक कार्यों का अड्डा बनता जा रहा है।पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी कैफे संचालकों को किसी बात का डर नहीं।यमुनानगर पुलिस ने जीएनजी कॉलेज के पास बने कैफे पर रेड की।पुलिस को देख कैफे संचालक कैफे को लॉककर मौके से फरार हो गया।यमुनानगर सिटी थाने के एसएचओ पिरथी सिंह की अगुवाई में कैफे के दरवाजे को मैकेनिक की मदद से तोड़ा गया।इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हुए।करीब 1 घंटे बाद जब कैफे के लॉक को तोड़ा गया तो पुलिस को मौके से 5 लड़के और लड़कियां मिली।पुलिस दो अलग-अलग गाड़ियों में लड़के और लड़कियों को बैठाकर यमुनानगर सिटी थाने लेकर पहुंची।यमुनानगर सिटी थाने के एसएचओ पिरथी सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की कैफे में अनैतिक काम होता है तो महिला टीम के साथ जब हमने रेड की तो मौके से कैफे संचालक फरार हो गया और जब दरवाजे का ताला तोड़ा तो कैफे के अंदर लड़के और लड़कियां मिली।

गौरतलब है कि यमुनानगर में स्कूल और कॉलेज की भरमार है और दूर-दूर से लड़के-लड़कियां यहां पढ़ने आती हैं।लेकिन कॉलेज के पास अवैध रूप से बहुत से कैफे खोले गए हैं जो अनैतिक कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं।हांलाकि इससे पहले भी आसपास के कैफे पर रेड पड़ चुकी है।लेकिन कैफे संचालकों को किसी बात का डर नहीं।फिलहाल कैफे संचालक तो फरार है और लड़के-लड़कियां पुलिस की गिरफ्त में है।अब देखना होगा पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।