March 16, 2025

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व भावी मुख्यमंत्री कुमारी सैलजा जी, के निर्देशानुसार चन्द्रमोहन जी की अध्यक्षा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें अपने भाव- भीने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/ प्रीति धारा


पंचकूला 21मई-  हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्र मोहन ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 32 वें बलिदान दिवस पर अपने भाव- भीने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश में  कम्प्यूटर क्रांति और संचार तथा तकनीकी  क्रान्ति के जनक,  युवाओं के  हृदय  सम्राट, विनम्रता सच्चाई  के प्रतीक, मृदुभाषी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले राजीव गांधी ने देश की एकता-अखंडता और  इसकी संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए ही अपने प्राणों की आहुति दी है और इस महान बलिदान के लिए ‌देश उनका सदैव ही ऋणी रहेगा।   

Sponsored

         पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  राजीव गांधी हालांकि राजनीति में  थोड़े  समय के लिए लगभग एक दशक  तक रहे लेकिन उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व  कार्यकाल  अपने पांच वर्षों के कार्यकाल  के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को एक नई पहचान दी और जिस समय पूरी दूनिया आर्थिक संकट से जूझ रही थी उस कठिन समय में  उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई पहचान दी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने  पहले केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में और बाद में अपने प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान देश की इस अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया जिस पर आज देश को गर्व है।

     उन्होंने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और उनकी सोच भी अत्याधुनिक ही थी ।  राजीव गांधी ने देश को 21  सदी  में ले जाने के लिए जो संकल्प लिया था और स्वपन संजोया था, उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ही उन्होंने अपने छोटे से राजनैतिक कार्यकाल के दौरान अनेक सार्थक प्रयास किए और कम्प्यूटर और डीजिटलाइजेशन युग की शुरुआत की, जिससे आज देश में एक नई  सूचना क्रांति का भी सूत्रपात हुआ  है और इसी का परिणाम है कि आज भारतीय वैज्ञानिकों और कम्प्यूटर इंजीनियरों की विदेशों में सबसे अधिक मांग है। यह सब राजीव गांधी के आधुनिक सोच और समर्पित भाव  से देश को आगे ले जाने के संकल्प का ही परिणाम था।

      चन्द्र मोहन ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए  वर्ष 1985 में देश में नवोदय विद्यालयों की स्थापना को ‌मूर्त रुप दिया और देश के कोने-कोने में  लगभग 550 नवोदय विद्यालयों की स्थापना करके, भारत के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने का महायज्ञ शुरू किया  और जिसके परिणामस्वरूप देश के  लाखों गरीब बच्चों ने इन स्कूलों में  शिक्षा ग्रहण करके अनेक क्षेत्रों में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।  

         उन्होंने कहा कि ने  किसानों के प्रति  राजीव गांधी की सकारात्मक सोच थी और उनका मानना था कि देश के अन्नदाता की खुशहाली के बिना देश के विकास का सपना अधूरा है।इसके अतिरिक्त लोकतंत्र में उनकी गहरी आस्था थी इसलिए उन्होंने साथ ही उन्होंने लोकतंत्र की पहली सीढ़ी पंचायती राज संस्थाओं को और सुदृढ़ करने और अधिक अधिकार देने की वकालत करते हुए ही  लोक सभा में पंचायती राज संशोधन बिल पेश किया, जिसको बाद में संविधान में 72 और 73 वां संशोधन करके उस बिल को मूर्त रूप देकर  राजीव गांधी के सपनों को  मूर्त रूप दिया  गया।  देश के युवाओं की  लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ही राजीव गांधी ने मतदान की आयु भी 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष करके युवाओं की लोकतंत्र में भागेदारी सुनिश्चित की थी।

          चन्द्र मोहन ने कहा कि  आज कांग्रेस पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे  के नेतृत्व में और पूर्व  कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्ग दर्शन में कांग्रेस पार्टी लोगों की भलाई के कार्यों में संलग्न है। उन्होंने विशेषकर  युवाओं का आह्वान किया कि आज सभी को एकजुट होकर देश को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करना होगा  तभी हमारा देश उन्नति के रास्ते पर अग्रसर हो सकता है और यही देश के लिए  महान् बलिदान देने वाले  इस सच्चे सपूत के प्रति   श्रद्धांजलि होगी।

 पार्षद पंकज दुआरा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजिन  किया गया चन्द्रमोहन जी के निवास पर साथ में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके व   पूर्व पार्षद दलबीर बालमीकी, पंकज कुमार पार्षद वार्ड नं 6,दलवीर वाल्मीकि   पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता व लोकसभा का चुनाव लड़ चुके।

राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इटकं ) ज़िला प्रधान व ओम शुक्ला ,आदर्श यादव पूर्व प्रधान युवा कांग्रेस जिला पंचकूला ,राजीव भुक्कल युवा नेता,सुनील सरोहा जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस  इंद्रजीत चौधरी जिला महासचिव युवा कांग्रेस महाकृष्णन युवा कांग्रेस नेता,सुनैना जी,महोमद अली,गुरुदीप सिंह (बुडनपुर),अनिल कुमार,राजीव युवा नेता रवि कुमार,जिया लाल ,राजेश कुमार इंटक जिला महा सचिव,सनौहर यादव ,मनोज कुमार,सागर कुमार, अजीत यादव,लवली सिंह व अन्य भी पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *