March 15, 2025

नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को इकट्ठा होकर इकाई प्रधान पपला की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी व हठधर्मिता के विरोध में निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/ मंडल ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता


यमुनानगर 17 जुलाई:- नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को इकट्ठा होकर इकाई प्रधान पपला की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी व हठधर्मिता के विरोध में निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम किया संचालन कर रहे जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने बताया कि 2017 में सरकार द्वारा  कर्मियों के समान काम समान वेतन और  उनके एरियर घोषित  किया। जिसके अंतर्गत गुरुग्राम, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों में लागू किया गया। लेकिन स्थानीय निगम प्रशासन के द्वारा अभी तक लागू नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि  पालिकाओं,परिषदों, निगमों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी जायज माँगो को लागू करवाने के लिए 19 से 29 अक्टूबर तक 11 दिन की सफल हड़ताल की थी। लेकिन इतना लम्बा समय बीत जाने के बाद आज तक माँगो को लागू नही किया।

Sponsored

इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस मौके पर रमेश टोडरपुर, बलदीप राजकुमार ससौली,कमलेश, जीतो, राजबाला, विक्की पारचा, प्रिंस, मुकेश  गुलजार अहमद सहित अन्य कर्मी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *