
आर पी डब्लू न्यूज/ मंडल ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता
यमुनानगर 18 जुलाई:- लिपिक को 35400रु वेतन की नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के समर्थन में अलग-अलग विभागों के कर्मचारियो ने सड़क पर आकर भाजपा सरकार की हठधर्मिता के विरोध में ब्लॉक प्रधान प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय के गेट पर इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया और जलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पर पहुँचकर मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया।

मौके पर पहुँचे एसकेएस के राज्य सचिव माँगे राम तिगरा,जिला प्रधान महिपाल सौदे,जिला सचिव गुलशन भारद्वाज व रिटायर्ड संघ के जिला सचिव जोत सिंह ने कहा कि 13 जुलाई को मुख्यमंत्री के ओएसडी ने अपने चहेते संगठन बीएमएस से बात करने के बाद साफ कहा कि 35400 रु वेतन नही दिया जा सकता। यह जले पर नमक छिड़कने जैसा है। इससे लिपिक वर्ग समेत सभी कर्मचारियो में भारी गुस्सा है। सरकार की इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कर्मचारी नेताओ ने कहा कि लिपिक को सातवे वेतन आयोग में पे-मैट्रिक्स लेवल 6 में 35400 रु वेतन देने की मांग साल 2012 से चली हुई है। छटे वेतन आयोग में यह पंजाब के समान 3200 ग्रेड-पे देने की थी। कुरुक्षेत्र में पूर्व वित्तमंत्री के निवास पर 477 दिन धरना दिया था। आंदोलन के दवाब में ही 25 अगस्त 2014 को मंत्रिमंडल ने फेसला लिया था कि एक नवम्बर 2014 से पंजाब के समान वेतनमान व भत्ते दिए जाएंगे। परंतु 9 साल बीत जाने के बाद भी वायदा पूरा नही किया गया। लिपिक वर्ग की 10 दिन से चल रही हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा समर्थन करता है| सरकार इनका 35400 का जो वेतनमान है उसको लागू करें साथ-साथ हरियाणा सरकार पर देश भर में तमाम विभागों पर विभिन्न पदों पर लगे हुए सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें | जब तक पक्का नहीं करती तब तक उनको समान काम समान वेतन लागू करें | जो सरकार ने हरियाणा कौशल विकास रोजगार योजना चलाई है उसको खत्म करके सीधे उनको भी विभागीय रोल पर रखा जाए | इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार ने जो नई पेंशन स्कीम लागू करी है उसको तुरंत प्रभाव से खत्म करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए | उन्होंने बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सत्ता पर काबिज हुई है तब से नए – नए फरमान जारी करके कर्मचारियों के साथ साथ अन्य वर्ग को प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है | सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इसको कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा |
पुतला दहन कार्यक्रम में एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश कुमार,पब्लिक हेल्थ से राज्य नेता नरेंद्र काम्बोज, नगरपालिका से इकाई प्रधान पपला,सचिव प्रवेश परोचा, मुख्य सलाहकार राजकुमार ससोली,वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, पीडब्ल्यूडी से जिला प्रधान किशोर कुमार, राजवीर,मेवा राम,स्वास्थ्य से जिला प्रधान सुमित ऋषि, सन्नी,जगाधरी नगर निगम से कोषाध्यक्ष मुकेश,आकाश,पशु पालन से मोंटी व अन्य कर्मचारी भी शामिल रहें।