चंडीगढ़/कैथल 5अप्रैल(सुशील शर्मा)
आम आदमी पार्टी के रिठाला दिल्ली से विधायक और कैथल के प्रभारी महेन्द्र गोयल ने मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में एसोसिएशन की कार्यकारिणी और वकीलोंं से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, प्रवीण जैन, राम मेहर और जरनैल ङ्क्षसह भी थे। इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रविन्द्र तंवर ने बार रूम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। वकीलों से बातचीत के दौरान महेन्द्र गोयल ने कहा कि कैथल से उनका बहुत पुराना रिश्ता है। वे मूल रूप से कैथल के गांव सोंगरी गुलियाना के ही रहने वाले हैं। उन्हें खुशी है कि पार्टी ने उन्हें अब कैथल का प्रभारी नियुक्त किया है। विधायक ने कहा कि वे आज बार रूम में किसी राजनैतिक कारण से नहीं बल्कि वकीलों से पारिवारिक संबंधों के नाते से आए हैं। उन्होंने कहा कि राम प्रताप गुप्ता उनके बचपन के मित्र हैं और समाज सेवा में उनका बड़ा योगदान है। वे लोगों के बीच में रहकर अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की तरह अब हरियाणा में भी बदलाव की लहर चल रही है। हरियाणा के लोग भाजपा और कांग्रेस के शासन से दुखी हो चुके हैं और नया विकल्प ढ़ूंढ रहे हैं। हरियाणा के लिए नया विकल्प केवल और केवल आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही उनकी पार्टी पंजाब में भी विकास का मॉडल तैयार करेगी। पूरा देश अब आप की तरफ देख रहा है। विधायक ने बार की लाईब्रेरी और मीटिंग हाल का भी दौरा किया।

मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है: राम प्रताप
समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टïाचार के खिलाफ है इसीलिए वे 7 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। वे केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप का झाड़ू थाम रहे हैं। वे अपने राजनैतिक जीवन में दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर काम करेंगे। इस अपवर पर जिला बार एसोसिएशन के उप प्रधान संजीव बतान, कोषाध्यक्ष संजीव सैनी, मीडिया कोर्डिनेटर प्रदीप हरित सहित बार के पूर्व प्रधान सुभाष चुघ, नफे सिंह बेरवाल, पूर्व सचिव मुनीष राठी दीवाल, एडवोकेट्स जगदीप तंवर, शिव कुमार शर्मा, नंद कुमार म्योली, प्रवीण शर्मा, रजनीश कसाना, मोहित राठी, सुल्तान राणा, प्रदीप सैनी, प्रवीण जैन आदि भी उपस्थित थे।