
आर पी डबलू न्यूज / राजीव मेहता
यमुनानगर 30 दिसम्बर:- यमुनानगर के जम्मू कॉलोनी की रहने वाली छात्रा निशा ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। परिवार बिहार का रहने वाला है और करीब 6-7 साल से यहां किराए के मकान पर रह रहा था।

यमुनानगर में जम्मू कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई है। सातवीं क्लास की छात्रा निशा ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लिया समाप्त कर ली है। मृतक की सरोजनी ने बताया कि हम घर से करीब 1 बजे मेहनत मजदूरी के लिए निकल लिए थे लेकिन जैसे ही घर पहुंचे तो अंदर से दरवाजे की कुंडी लगी मिली। दरवाजा खटखटाने और शोर शराबा के बाद भी जब दरवाजे की कुंडी नहीं खुली तो कुंडी को तोड़ा गया। जैसे ही दरवाजा खोला तो लड़की का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। जिसके बाद परिवारवालों की पैरों से जमीन खिसक गई।

मामला यमुनानगर के गांधीनगर थाने का है। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। गांधीनगर थाने के SHO महरूफ ने बताया कि छात्रा सातवीं क्लास में पढ़ती है हालांकि अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
परिवार बिहार का रहने वाला है। करीब 6 साल से यमुनानगर में एक किराए के मकान में रह रहा है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता ना परिवार को पता है और ना ही पुलिस को पता है।