चंडीगढ़ /यमुनानगर 10 अप्रैल
आज वैदिक साधन गुरुकुल आश्रम शादीपुर में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से गले, आंख व नाक के रोगों की मुफ्त जांच की गई। इस मौके पर डॉक्टर बंसल ने बताया कि समय-समय पर सभी को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये जांच करानी चाहिए। गुरुकुल के आचार्य ने कहा कि यह आश्रम एक ऐतिहासिक स्थल है। अभी जो कुछ दिन पहले यहां पर शताब्दी वर्ष महोत्सव मनाया गया है। उसी के उपलक्षय में हमने परोपकार की दृष्टि से यह कैंप लगवाया है। क्योंकि इस इलाके का जनमानस गुरुकुल से पुराने समय से जुड़ा हुआ है। तो इन्हीं भावनाओं को देखते हुए गुरुकुल की सहायता से यह कार्य किया गया है । उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र के व्यक्ति यहां पर निशुल्क दिखा सकते हैं। गुरुकुल आप सभी के सहयोग से चल रहा है। यह गुरुकुल का कर्तव्य है कि आप सभी दीर्घायु रहें, निरोग रहें। इस मौके पर बडी संख्या में लोगों ने अपनी जांच करवाई।
