चंडीगढ़/ यमुनानगर, 27 अप्रैल।
बेटी पूनम की हत्या के आरोपित ससुराल पक्ष की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन बडी संख्या में बुधवार को लघु सचिवालय में जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। इस मौके पर मृतका पूनम के पिता लाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी मलिकपुर बान्कर थाना बिलासपुर के अंतर्गत हुई थी। उसके पास 2 बेटियां थी। उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि अचानक से फोन आया कि पूनम की तबीयत खराब हो गई है । उसे बिलासपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया है। लेकिन जब हम यहां पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने बताया कि अस्पताल से उसे घर भेज दिया है। घर पहुंचने पर उसका शव मिला। उसके गले में चोट के निशान थे। इन्होंने उसे जान से मारा है। हमारी पुलिस अधीक्षक से मांग है कि आरोपित ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर बेटी को न्याय दिलवाया जाए। वही बिलासपुर थाना के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि भाई मृतका पूनम के परिजन के बयान के आधार पर 19 अप्रैल को ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर नामजद केस दर्ज कर लिया गया था। अभी मृत्यु के कारणों की जांच रिपोर्ट का अभी इन्तजार किया जा रहा है। बता दें कि पूनम का शव 17 अप्रैल को कबिरस्तान में दफनाया गया था। पूनम के परिजन की हत्या की आशंका के बाद डॉक्टर के पैनल बोर्ड के द्वारा शव को कब्र से निकलवाया गया और उसका पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला कॉलेज में भेजा गया था जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ है। मृत्यु के कारणों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है