चंडीगढ़/यमुनानगर 28अप्रैल
हिमालय प्लाइवुड शांति कॉलोनी माजरी स्थित अभिषेक गोयल ने 19 मार्च को फैक्ट्री बंद कर लगभग 300 मजदूरों की मजदूरी रोक किया बेघर! परेशान मजदूरों ने श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट संस्था से मांगी मदद जिसके तत्पश्चात संस्थापक जयप्रकाश कुमार ने लेबर कोर्ट में मजदूरी के साथ हो रही अनदेखी बारे में माननीय जिला उपायुक्त का किया ध्यानाकर्षण ज्ञापन के माध्यम से।
उपाध्यक्ष विक्रम कुशवाहा ने बताया कि विलाप कर रहे मजदूर की व्यथा मानवता को शर्मसार करती है। इस प्रकार के फैक्ट्री मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए व कार्यकारिणी अध्यक्ष चंदेश्वर यादव ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत हमारी संस्था के पास कई आते हैं जिसमें उनकी कोई भी सुनवाई लेबर कोर्ट पर नहीं हो पाती कई उद्योग इकाइयों ने संस्था के संपर्क के बाद मजदूरों की मजदूरी दी है। उनकी हम सराहना करते हैं। संस्थापक महोदय ने निरंतर प्रवासी मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। ट्रस्ट सदस्यों के सहयोग से निरंतर असहाय मजदूरों की मदद करती है विभिन्न परिस्थितियों में।शहर यमुनानगर औद्योगिक इकाइयों का हब है जहां भारी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं जिसमें ज्यादातर मजदूर कम पढ़े लिखे वह अनपढ़ होते हैं जिस कारणवश उनका ज्यादातर शोषण किया जाता है। ट्रस्ट के माध्यम से निरंतर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। जगाधरी लेबर कोर्ट में लेबर असिस्टेंट कमिश्नर की पोस्ट कई महीनों से रिक्त पड़ी है जिस कारण कई ऐसे शिकायतों की सुनवाई नहीं हो पाई है। ट्रस्ट के पास प्रमाणित कई ऐसे शिकायत हैं। मौके पर मौजूद रहे शत्रुघ्न पासवान,गणेश यादव,दुर्गाप्रसाद,अरविंद कुमार गिरी,इंद्रदेव यादव,मदन राम,शिवनारायण,अमरेंद्र यादव,धनिकलाल,अमोद कुमार,हरि ओम,राकेश कुमार,बैजनाथ यादव,व सैकड़ों मजदूर।