चंडीगढ़/यमुनानगर, 09 मई (राजीव मेहता)
शहर के शादीपुर के वैदिक आश्रम के सामने नई बस्ती रायपुर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक घर से गाय का मांस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस मकान से पुलिस को मांस बरामद हुआ वह इरफान नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है जो मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने फिलहाल शक की बिनाह पर सब्जी बेचने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच अभी जारी है। स्थानीय निवासी दीक्षित ने बताया कि आज सुबह नई बस्ती में सब्जी बेचने के नाम पर एक युवक इन घरों में गाय का मांस बेच रहा था। इरफान नाम के किराए पर रहने वाले युवक के घर से करीब 3 किलो गाय का मांस मिला है। सूचना मिलने पर सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची। इरफ़ान के घर से पुलिस ने गाय का मांस अपने कब्जे में ले लिया। इरफान मौके से फरार हो गया है। पुलिस इरफ़ान को पकड़ने के लिये दबिश दे रही है। वहीं पूछताछ के लिए सब्जी बेचने वाले उस युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आगामी जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यूपी से यहां आकर कई परिवार 50-50 गज के मकान बना कर रह रहे है। इनकी पिछ्ली पृष्टभूमि की पुलिस जांच होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि शहर में इतना अपराध बढ रहा है। इसलिए इन जैसे लोगों पर पुलिस को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाली प्लॉट के पीछे कुछ मांस और हड्डियां भी पडी मिली है। उनका कहना है कि स्थानीय भाईचारा ना खराब हो इसके लिए पुलिस की गश्त आनी चाहिए।