चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र (राजपाल पांचाल) 19 मई
इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) के तत्वाधान में 30 किसानों का एक दल जैन इरिगेशन सिस्टम लि0 जलगांव (महाराष्ट्र) द्वारा चलाई जा रही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (स्प्रिंकलर एंव ड्रिप विधियां), पानी बचाने के विभिन्न उपाय, वर्षा के पानी का संग्रहण करना, आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक से बागवानी करना, टीशु कल्चर से पौध पैदा करना व फिर पौधे को लगाना इत्यादि स्कीमों का अध्ध्यन व प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कुरुक्षेत्र से जलगांव, महाराष्ट्र गया था जो आज सात दिन बाद जिले के 27 किसानो का प्रतिनिधि मण्डल आज सुबह अपना दौरा पूरा करने के पश्चात कुरूक्षेत्र वापिस पहुंचा।



यह प्रतिनिधि मंडल जैन इरिगेशन सिस्टम लि0 जलगांव की तकनीको से काफी प्रभावित हुआ और भविष्य में ऐसी स्कीमों को अपनाने का प्रण लिया। यह जानकारी इरादा संस्था के सचिव राजपाल पांचाल ने दी। इस प्रतिनिधि मंडल को इरादा के द्वारा जैन इरिगेशन सिस्टम लि0 जलगांव के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अध्ध्यन करने हेतू भेजा था। भविष्य में जल बचाव व वर्षा जल संग्रहण आदि विषय भी इरादा ने अपने एजेन्डे में शामिल किए हैं। आज इस किसान प्रतिनिधि मंडल का कुरूक्षेत्र पंहुचने पर राजपाल पांचाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यो ने किसानों का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। सभी किसान इस दौरे से खुश हैं तथा इच्छाा व्यक्त की कि भविष्य में भी पानी बचत, जल संग्रहण, कम पानी में अधिक पैदावार लेना, कम पानी की फसल पैदा करने की नवीनतम विधियाँ एवं तकनीको की जानकारी प्राप्त करने हेतू ऐसे टूर आयोजित किए जायें। सभी किसानों ने प्रगतिशील किसानों के चयन, किसानो को वरिष्ठ वैज्ञानिकों से जानकारी, स्पाट विजिट के अच्छे प्रबंधन हेतू इरादा संस्था व जैन इरिगेशन सिस्टम लि0 जलगांव का धन्यवाद किया।
इस मौके पर इरादा से दीपक मौदगिल, संजीव, संदीप, प्रतिक सैनी, नरेंद्र व प्रगतिशील किसान कर्ण चट्ठा, नारायण शर्मा, अरविन्द कुमार, रामफल सैन, राजिन्द्र बारना, नाथू राम, हवा सिंह, सुरेश घराडसी तथा एम.एस.डब्लयु की और से प्रतीक सैनी व नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।