चंडीगढ़/यमुनानगर (जिला ब्यूरो राजीव मेहता)11 जुलाई 2022
योग शिक्षक संघ हरियाणा के यमुनानगर जिलाध्यक्ष दीपक बडोला व उनके साथी भोजपुर गाँव की व्ययामशाला में पहुचे।
योगशाला की खस्ता हालत देखकर दीपक बडोल ने सरकार व अधिकारियों पर योगशालाओ की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आम जन का पैसा खराब करने में लगी हुई है। योगशालाये नशा करने वालो का अड्डा बन चुकी है।
सरकार ने योगशाला खोलकर खानापूर्ति कर दी है अब लाखो रुपये लगाने के बाद भी इन योगशालाओ मे कोई भी सुविधा नही है। योगशाला के अंदर जाने तक का रास्ता नही है बड़ी बड़ी घांस खड़ी है।




दीपक बडोला व उनके साथियो ने जानकारी देते हुए कहा कि जब हम व्ययामशाला में पहुँचे तो 2 लड़के उनको देखकर भाग गए वो शायद यहां अंदर बैठकर नशा कर रहे थे। क्योंकि जब हम अंदर गए तो वहां पर नशा करने का सामान जैसे की लाइटर व अन्य सामग्री वहां पर पड़ी थी व बहुत अधिक मात्रा में गंदी जहरीली बदबू आराही थी साथ ही साथ वहां शराब तम्बाकू की खाली पन्नियां बहुत अधिक मात्रा में पड़ी हुई है।
वहां जब गांव के लोगो से बात की तो उन्होंने भी यही बताया कि आवारा लड़के यहां दिन रात बैठकर नशा करते रहते है। हमे कुछ समझ नही आरहा है सरकार ने ये योगशाला स्वास्थ्य रहने के लिए बनाई है या स्वास्थ्य खराब करने के लिए बनाई है।
भोजपुर योगशाला के मुख्यद्वार पर ही इतनी बड़ी घांस जमा है कि अंदर जाने तक का रास्ता नही है। योगशाला जंगल मे तब्दील हो चुकी है।
हम जल्दी ही इन बंजर पड़ी व्ययामशाला के लिए एक शोक सभा रखेगे।
मोके पर देवेंद्र कुमार, विकास सैनी उपस्थित रहे