सुख शांति के बनाए रखे बाबा ज्ञान भारती का भंडारा लगाया गया: महंत अशोक गिरी महाराज
चंडीगढ़/ नरवाना (राहुल हथो) 17 जुलाई
हर साल की तरह इस साल भी गांव हथो में बाबा ज्ञान भारती मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ज्ञान भारती मंदिर के महंत श्री अशोक गिरी महाराज ने बताया कि यह भंडारा हर साल सावन माह के पहले रविवार को लगाया जाता है। जिसमें गांव के सभी जाति धर्म के लोग इस दिन को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस भंडारे से बाबा ज्ञान भारती व शिव भोले नाथ से गांव से सु:ख शांति के लिए मनोकामना की जाती है।