October 20, 2024

गुरुग्राम के समाज सेवियों  व निजी  कंपनी ने मिलकर  रिकॉर्ड  तोड़  लगभग 14 हजार  पौधे पौधारोपण कीये।

0
Sponsored

चंडीगढ़/गुरुग्राम ( जिला ब्यूरो राजीव मेहता) 17 जुलाई

गुरुग्राम के समाज सेवियों  व निजी  कंपनी ने मिलकर  रिकॉर्ड  तोड़  लगभग 14 हजार  पौधे पौधारोपण कीये।




समाज सेवियों  व निजी  कंपनी ने पर्यावरण को बचाने के लिऐ पौधारोपण का जोरदार अभियान चलाया है। मनीष गुप्ता का कहना है की पढ़ाई के समय से ही उनको पोधा लगाने का शोक था। पौधारोपण से  पर्यावरण की सुरक्षा व     उनको  दिल  से खुशी  व मानसिक  शांति मिलती है  उन्होंने कहा कि पोधा हमारे जीवन  आधार है हर साल वह पौधे लगाते है। हरियाणा की बीजेपी ओबीसी मोर्चा की महिला  अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी का कहना है की  ग्रीन भारत क्लीन भारत के तहत प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल लाल की अगुवाई में आज हर जगह पौधारोपण किया जा रहा है जनता में उत्साह है बरसात में आज सभी पोधारोपण के लिए घरों से बाहर आए है। धर्मेद्र फौजी का कहना है वह पहले गांव को चिन्हित करते है उसके बाद जहा कम पौधे होते है वहा पर पौधारोपण कर परकृति को बचाने का काम  विंडासर  कंपनी करती है  वही जितेंदर यादव जो कंपनी के एचआर है  उनका कहना है की पौधे कनीना से भी आगे तक जायेगे। पौधे लगाने के बाद पोधो के बड़ा होने तक हम देख रेख भी करते है।आज जो गाडियां है गुरुग्राम के पूरे जिले में व रेवाड़ी से आगे कनीना तक जाएगी।




मनीष गुप्ता का कहना है की बार फिर से बरसात का मौसम आया है हमे पर्यावरण की सुरक्षा करनी तब दो चीजों को हमेशा ध्यान में रखे। कमलजीत का कहना है की नीम,पीपल, व बड़ का पौधा ज्यादा से ज्यादा लगाने चाहिए। 



बीजेपी की ओबीसी मोर्चा की हरियाणा की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने बताया की  हम सब मिलकर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अपने गुरुग्राम सहित पूरे भारत में  हरियाली करें।। इस बार के मॉनसून में कोई क्षेत्र बिना पेड़-पौधों के नहीं रहना चाहिए। हमें याद रखना है कि इन्हीं से हमारा जीवन है। देश  की आबो-हवा स्वच्छ बने, यही हमारा ध्येय है। इसी को लेकर हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण करना बहुत जरूरी है, ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके

Sponsored

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed