चंडीगढ़/यमुनानगर:- जिला ब्यूरो राजीव मेहता 11 अगस्त
जहां एक और आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को पूरा देश उत्साह से मना रहा है । वहीं हर भारतवासी अपने-अपने तरीके से हर घर तिरंगा को लेकर भी जश्न मना रहा है।

इसी कड़ी में यमुनानगर के दो तैराक अमर सिंह कंबोज व वीरेंद्र ने भी कस्बे बूडिया के यमुना नदी के पुल से लेकर यमुना नगर के बाड़ी माजरा पुल तक नदी में तिरंगा लेकर तैर कर कर देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। लगभग 15 किलोमीटर की तिरंगा लेकर तैराकी करने वाले अमर सिंह कम्बोज ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर राष्ट्र के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम को दर्शाना था। वहीं दूसरी और नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और इनको बचाने का संदेश भी देना था। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी इस अनमोल धरोहर की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज तिरंगा लेकर यमुना नदी में यह यात्रा हमने सुबह लगभग 12 बजे के करीब तैरते हुए शुरू की थी जो लगभग 5 बजे बाड़ी माजरा पुल पर समाप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमने यही संदेश देने का प्रयास किया कि हर नागरिक देश हित में अच्छे से अच्छा काम करें। नदियों को बचाने और जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित करें।