चंडीगढ़/रेवाडी – 19 अगस्त

जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर,,,
मंदिरों को सजाया जा रहा है रंगबिरंगी लाइटों ओर फूलों से,,,
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के पुख्ता प्रबंध,,,
नन्हे मुन्ने बच्चे भी आ रहे भगवान कृष्ण की वेशभूषा में,,,


रेवाडी के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर माडल टाउन, प्राचीन सिद्धपीठ श्री दुर्गा मंदिर और ऐतिहासिक मोतीचोक स्थित श्री घँटेश्वर महादेव मंदिर की जहां आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां ज़ोरों से चल रही हैं।

मंदिरों को लाइटों ओर फूलमालाओं से सजाया जा रहा है। नन्हे मुन्ने बच्चे भी आज के इस महापर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। जन्माष्टमी के इस महापर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के भी व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार इस पर्व पर हुड़दंग करने वालों को पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि बाज़ारों ओर मंदिरों में हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस की उनपर रहेगी पैनी नजर।