
चंडीगढ/ पंचकूला (ब्यूरो) 26 जनवरी
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चौ चंद्रमोहन जी पूर्व उप मुख्यमंत्री हरियाणा को अपना प्रेरणा का स्रोत मानते हुए *युवा कांग्रेस पंचकूला* द्वारा एक बार फिर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए और कहाँ कि सभी लोगो को इसी प्रकार जरूरतमंदो की अपनी सक्षमता के आधार पर सेवा करनी चाहिए|

इस मौके पर सुनील सरोहा युवा कांग्रेस,राजीव भुक्कल, इंद्रजीत चौधरी युवा कांग्रेस, विकास शर्मा, राजू धीमान मौजुद रहे |