आर पी डब्लू न्यूज़/अभिषेक ठाकुर:-
- प्रदेश में हर वर्ग और तबके के लोगों को साथ लेकर करेंगे मेक इंडिया की शुरुआत : अश्वनी दुल्हेड़ा
- देश को आजाद हुए 75 तथा प्रदेश को बने 55 वर्ष हुए, अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत : दुल्हेड़ा
- 7 व 8 सितंबर को मेक इंडिया नंबर-1 की लॉचिंग हिसार से करेंगे दिल्ली मुख्यमंत्री व पंजाब मुख्यमंत्री
भिवानी, 03 सितंबर : देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, इसमें अशिक्षा है, भुखमरी है, बेरोजगारी है, बीमारी का इलाज नहीं होता। किसान कर्ज के नीचे दब कर आत्महत्या कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सोच है कि हिंदुस्तान विश्व का नंबर वन देश बने। ये बात आम आदमी पार्टी हरियाणा मध्य जोन संयोजक अश्वनी दुल्हेड़ा ने भिवानी में एक प्रैस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, प्रदेश को बने 55 साल हो गए। अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को मेक इंडिया नंबर वन के तहत दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान हिसार पहुंच रहे हैं। इसके साथ 8 सितंबर को आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर जनसभा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल छात्रों, युवाओं को संबोधित करेंगे। किस प्रकार हरियाणा की बेरोजगारी खत्म हो, किसान कर्ज के बोझ से निकल कर जीवन को आगे बढ़ाए। किस प्रकार हरियाणा में उद्योग लगे। किस प्रकार देश विश्व में नंबर वन बने इसको लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश के हजारों विश्वविद्यालयों के छात्र व युवा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की देश का नंबर वन देश बनाना है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के लोग आतुर हैं कि वे भी देश को नंबर वन बनाने में योगदान दें।

अश्वनी ने कहा कि सभी संसाधनों के साथ परिपूर्ण होने के बावजूद हरियाणा क्यों तरक्की नहीं कर रहा है, इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। पांच सूत्रीय कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज के समय युवाओं के मन में सवाल है कि हिंदुस्तान अभी तक विकसित देश क्यों नहीं बना है। ये सवाल प्रदेश के युवा, महिला और सभी वर्ग के लोगों में है। इसको लेकर युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेक इंडिया नंबर वन के तहत पहला कार्यक्रम हिसार में होगा। इसमें प्रदेश भर के हर वर्ग और तबके के लोग को साथ लेकर लॉचिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत हिंदुस्तान को दुनिया में शक्तिशाली देश बनाने को लेकर चर्चा होगी। इसमें हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।