आर पी डब्लू न्यूज़/ राहुल हथो

जींद/नरवाना, 4 सितंबर:-हुड्डा ग्राऊंड में चल रही कथा के चौथे दिन आचार्य राजेंद्र महाराज कहा कि मानव में मानवता ही सर्वोत्तम आभूषण है। हमारे भारत देश में हमारी संस्कृ ति को मानव को देवता कहा गया है। जहां उपासना और आश्रय लेकर स्वर्ग मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। समाज से हित उत्थान सुख शांति के लिए सत्त प्रयास रत है। वह देवता और जो समाज संस्कृति को विक्रय विभाजित करने का कार्य करते है। वह दानव है। अत: दानवता का परित्याग कर मानवता को देवता बनाने की आवश्यकता है। गज ग्राह का युद्ध समुंद्र मंन्थन वामन चरित्र राम चरित्र एवम कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। इसी बीच नंद घर आनंन्द भ्भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे भजन सुनाए गए। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति प्रधान कैलाश सिंगला और संयोजक विनोद मंगला ने बताया कि महाराज द्वारा श्री श्याम प्रेरणा मंडल, श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल, श्री सालासर सेवा समिति, भगवती क्लब, मानव सेवा सोसायटी, गौ रक्षा दल और दा हीरोज ग्रुप को आशीर्वाद दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्2य यजमान रमेश गर्ग, श्याम लाल मित्तल, जयदेव बंसल और राजेंद्र सिंगला रहे। इस अवसर पर राहुल सिंगला, प्रवीन मित्तल, अमित वर्मा, सज्जन ठेकदार, जयपाल बंसल, देवीराम गर्ग, सतीश बंसल, नरेश जैन, दीपांशु मौजूद रहे।