आर पी डब्लू न्यूज़/ राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता
यमुनानगर, 6 सितम्बर- जगाधरी वर्कशाप नवीन खंतवाल 40 ने अपनी ससुराल तिलक नगर में घर के बाहर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोगों ने द्वारा भारी मशक्कत के बाद उसे बचाया गया। लड़की के भाई सेजल ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भेज दिया। सेजल ने बताया कि उसकी बहन के साथ नवीन का विवाह 9 वर्ष पहले हुआ था। नवीन प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। मगर कुछ दिनों के बाद ही उसने काम करना बंद कर दिया। काम न करने व घर का खर्च न चलाने के कारण वह अपनी बहन को घर ले आए और वह लंबे समय से हमारे साथ ही रह रही थी। एक वर्ष पहले इनका तलाक भी हुआ है। आज नवीन ने घर के बाहर आकर अपने आप को आग लगा ली। हम लोगों ने इस पर पानी फेंक कर बचाया। वहीं नवीन का कहना है कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता है। उसने आग अपने आप ही लगाई है।