आर पी डब्लू न्यूज़
- आखिर पुलिस के जाल में फंसी ही गई ठग दुल्हन
- ठगी के लिए करती थी शादियां
- पहले भी तीन पत्तियों के साथ कर चुकी है ठगी
- माता-पिता भाई -भाभी से लेकर सब के सब नकली
- सब ने पैसे लेकर निभाया अपना अपना रोल
- चौथी बार रेवाड़ी में बनकर आई थी दुल्हन
- मायके में मिलने जाने का बहाना कर ले गई घर से आभूषण
- असली आभूषणों को बेच वापस घर ले आई नकली आभूषण
- ससुराल पक्ष को हुआ शक, कराई जांच, नकली निकले आभूषण
- पुलिस में दी शिकायत
- अब सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
रेवाड़ी 11 सितंबर:- जब से प्रदेश में लिंग अनुपात का आंकड़ा बिगड़ा है तब से प्रदेश के लोग अपने बेटों की शादी करने अब दूसरे प्रदेशों का रूप करने लगे हैं। न केवल बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश उड़ीसा व पश्चिम बंगाल तक से दूल्हने लाई जा रही हैं। ऐसे मे ऐसा करने वाले प्रदेश के लोगों ठगी का शिकार भी होना पड़ रहा है। अनेक ऐसे मामले हैं जब दूसरे प्रदेश में जाकर लोग न केवल ठगी का शिकार हुए हैं बल्कि उनके ऊपर मामला तक दर्ज हुआ है। ऐसे ही एक ठगी का शिकार रेवाड़ी का एक परिवार हो गया है। शादी के बाद मायके गई दुल्हन ने शादी में चढ़ाए आभूषण बेच दिए। नकली आभूषण लेकर वापस ससुराल पहुंच गई।



पुलिस ने दुल्हन सहित दुल्हन के नकली परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। तस्वीरों में आप सजी-धजी जिस दुल्हन को देख रहे हैं पहले उसका आपको परिचय करवा देते हैं। यह दुल्हन पंजाब के जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल सुभाष नगर निवासी एकता उर्फ हरप्रीत है। हनीप्रीत शादी कर लोगों को ठगने का कार्य ही करती है। यह इससे पहले तीन अन्य लोगों से शादी कर उन्हें ठग चुकी है। इस ठगी में सिर्फ हनीप्रीत ही शामिल नहीं है, किराए का पूरा परिवार शामिल होता है जिसमें भाई भाभी माता पिता सब होते हैं लेकिन होते हैं नकली। सब पैसे के लिए अपना अपना किरदार निभाते है।ठगी का काम सब अपने अपने घर वापस लौट जाते हैं। रेवाडी शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी शंकर मखीजा की शादी पंजाब के लुधियाना निवासी एकता उर्फ हरप्रीत के साथ 9 अगस्त 2022 में गोहाना के एक गुरुद्वारे में हुई थी। लड़का पक्ष की तरफ से दुल्हन को दिए गए गिफ्ट स्वरूप आभूषण कुछ दिनों बाद लड़के की मां को नकली नजर आने लगे तब जाकर उन्होंने ज्वेलर्स को दिखलाया तो वह पीतल के पाए गए। इसी बात से लड़का पक्ष को फर्जी दुल्हन पर शक हुआ और पुलिस में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए शिकायत दी थी।

पुलिस ने जब इस मामले की गहनता से जांच की गई तो फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाने वाला एक रैकेट का पर्दाफाश हुआ जो पहले भी एक नहीं बल्कि अनेकों शादियां करवाकर लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। शादी में दुल्हन के साथ जिन जिन लोगों ने किरदार निभाया वह सभी किराए पर मंगवाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है और इससे जुड़े बाकी किरदारों को पकड़ने के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद एक बड़ा खुलासा हो सकता है।