आर पी डब्लू न्यूज़/राज्य ब्यूरो राजीव मेहता
यमुनानगर 14 सितंबर:- आज एक प्रेमी जोड़ा यमुनानगर के बाड़ी माजरा पुल से यमुना नहर में कूद गया किसी ने उनको नहर में छलांग लगाते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी देखते ही देखते गोताखोर मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से हमीदा हेड के पास नहर से लड़की का शव तो यमुना नहर से मिल गया है लेकिन अभी लड़के की तलाश जारी है। अनुमान के अनुसार लड़की की उम्र 20 से 25 साल लगती है।

गोताखोर राजीव ने बताया कि उसके बच्चों ने भी एक जोड़े को यमुना में कूदते हुए देखा था। जिसके बाद उसने अपने साथियों को फोन किया और उसी समय यमुना में तलाश शुरू कर दी थी ।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच नहर से निकले लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल लड़के के शव की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है