इंद्री अनाज मंडी में आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर के एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर धरना प्रदर्शन शुरू
आर पी डब्लू न्यूज़/अमित सरोहा
करनाल-इंद्री 19 सितंबर:- इंद्री अनाज मंडी में आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर के एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर धरना प्रदर्शन शुरू किया| आढ़तियों का कहना है कि सरकार बेवजह व्यापारियों को तंग करने पर तुली हुई है| धान का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन सरकार बिना बात के इ पोर्टल के नाम पर आढ़तियों को व किसानों को परेशान किया जा रहा है| यह सांकेतिक हड़ताल हरियाणा मंडी एसोसिएशन के आह्वान पर की गई है |
मंडी पूर्व प्रधान राम पाल चहल ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना गया तो जो भी आदेश स्टेट कमेटी की तरफ से आएगा उन आदेशों की पालना करते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा| उन्होंने कहा कि सरकारी धान की खरीद 20 सितंबर से शुरू होनी चाहिए क्योंकि इस समय पीआर धान पक कर तैयार हो गई है और वह मंडी में आ रही है| जिससे किसानों को कोई समस्या ना हो| वहीं पर जो किसान सीमांत सीमा से जुड़े हुए हैं उन किसानों को भी इ खरीद पोर्टल में जोड़ा जाए क्योंकि वह किसान हरियाणा की मंडियों से जुड़े हुए हैं अधिकतर किसान तो हरियाणा के ही रहने वाले हैं| इन मांगों को लेकर ही यह 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया गया है सरकार को जल्दी ही आढ़तियों की मांगों को मानना चाहिए ताकि किसानों को भी किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।