October 18, 2024

यमुनानगर के विधायक ढोलक की थाप पर जमकर नाचे गीता जयंती समारोह में पूरा लंदन ठुमकदा,

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/राजीव मेहता


यमुनानगर के विधायक ढोलक की थाप पर जमकर नाचे

यमुनानगर में तीन दिवसीय गीता जयंती अंतरराष्ट्रीय समारोह हुआ शुरू

गीता जयंती समारोह में पूरा लंदन ठुमकदा हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर, 02 दिसंबर:- हरियाणा के यमुनानगर में तीन दिवसीय गीता जयंती अंतरराष्ट्रीय महोत्सव शुरू हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम के मेयर मदन चौहान ने किया। इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि गीता का उपदेश हमें कर्म करने, असत्य पर सत्य की जीत, इंसान को जीवन जीने की कला सिखाने वाला है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति ने  अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ कुरुक्षेत्र में किया था। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश समाज के हर व्यक्ति तक जाए और समाज का प्रत्येक व्यक्ति गीता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं, इसके लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।

Sponsored
सुशील कुमार एस डी एम यमुनानगर

यमुनानगर के एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का आरंभ हुआ है जिस का समापन 4 दिसंबर को होगा जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि होंगे उन्होंने कहा कि इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

इस गीता जयंती समारोह में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ढोलक की थाप पर अपने आप को रोक नहीं पाए और एक कलाकार बच्चे के साथ जमकर नाचे। वही इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरा लंदन ठुमकदा नामक गाने पर भी युवतियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed