आर पी डब्लू न्यूज़/ सोहन धानिया
करनाल 2 अक्टूबर:- हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद शुरू हो गई है। करनाल की नई अनाज मंडी में भी धान की खरीद के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। किसानों को किसी प्रकार की भी दिक्कत नही आने दी जाएगी।उनका एक एक दाना खरीदा जाएगा, किसानों के लिए बिजली पानी शौचालय कैंटीन सभी व्यवस्था की गई है। वही किसानों को कोई समस्या ना आए इसके लिए किसान हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। एंट्री गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। धान की खरीद को लेकर किसानों के धरने प्रदर्शन और आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद आख़िरकार आज मंडियों में रौनक लौट गई। किसान सुबह से ही अपनी फसल लेकर मंडियों में आ रहे है। किसानों को उम्मीद थी कि 25 सितंबर से खरीद शुरू हो जाएगी लेकिन एक हफ्ते बाद धान की खरीद शुरू होने से किसानों को काफी परेशानी हुई।

लेकिन आज से सुचारू रूप से धान की खरीद शुरू हो गई है। मगर कहि ना कहि अभी भी किसानों को अनाज मण्डी में परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ रहा है| किसानों का कहना है काफी एरिया में मंडी फैली हुई है मगर पानी पीने की व्यवस्था ना के बराबर है| सिर्फ चार ही वाटर कूलर लगाए हुए हैं, वहीं अगर नलकूपों की बात की जाए उनकी व्यवस्था भी बद से बदतर है| अगर सड़कों की बात की जाए तो सिर्फ उन सड़कों पर पैच वर्क होता है|
आप देख सकते हैं तस्वीरों में किस तरह से सारी की सारी सड़कों के अंदर गड्ढे पड़े हुए हैं| इससे जब किसान अपनी धान की फसल लेकर आते हैं तो कहीं ना कहीं हादसे का खतरा भी बना रहता है| एक तरफ सरकार बड़े-बड़े दावे कर दिया मगर वही आप तस्वीरों में देख सकते किस तरह से सरकार के दावों की पोल खोलती हुई| नजर आ रही है कहीं ना कहीं किसानों को धोखे में जरूर रखा जा रहा है| हालांकि किसान इस खरीद से खुश जरूर है कि सरकार के द्वारा पैसे भी कुछ जरूर बढ़ाए गए| मगर व्यवस्था से कहीं ना कहीं किसान ना खुश जरूर नजर आ रहे हैं !