मलिकार्जुन खरगे के कांग्रेस प्रधान बनने से कांग्रेस को मिलेगा लाभ। वर्तमान सांसद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मलिकार्जुन खड़गे।
आर पी डब्लू न्यूज़/ राज्य ब्यूरो राजीव मेहता
कुरुक्षेत्र 2 अक्टूबर:-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि मलिकार्जुन खरगे पार्टी के बहुत सीनियर और अनुभवहीन लीडर है सभी को साथ लेकर चलते हैं उनके आने से कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा जाएगी।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि अगर सोमवार को पंचायत के चुनाव की घोषणा होती है तो कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगी क्योंकि पंचायत के चुनाव आपसी भाईचारे के चुनाव होते हैं। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 1 साल से भाजपा चुनाव की तैयारी कर रही थी कई बार कई जगह बैठक भी ली और भाजपा हमेशा कह रही थी की हमारी पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी मगर अब पीछे क्यों हट रहे उन्हें पता है कि उनकी इन चुनावों में हार निश्चित है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भाईचारे का संदेश दिया था और आज की मौजूदा सरकार भाईचारे को तोड़ने पर लगी हुई है।