October 21, 2024

रोहतक नगर निगम के ठेका कर्मचारी हड़ताल पर,

0
Sponsored

आर पी डब्लू न्यूज/ ब्यूरो रिपोर्ट


  • नहर निगम के ठेका कर्मचारी हड़ताल पर,वेतन न मिलने से है नाराज।
  • कर्मचारियों ने कहा पिछले 6 महीने से नही मिला वेतन,अधिकरी जल्द करे वेतन बहाल।
  • कर्मचारी नेता संजय बिड़लान ने कहा,लिखित में अधिकरी दे आश्वाशन नही तो होगी अनिश्चित कालीन हड़ताल।
  • रोहतक नगर निगम कार्यालय में ठेके पर सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने से हड़ताल पर।

रोहतक 10 अक्टूबर:-पिछले 6 महीने से वेतन न मिलने के चलते नगर निगम के ठेके पर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन ना मिलने से वह इस बार काली दिवाली मनाएंगे वही कर्मचारी नेता संजय बिड़लान ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है या तो अधिकारी लिखित में वेतन देने का आश्वासन दें अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Sponsored
संजय बिड़लान कर्मचारी नेता

रोहतक नगर निगम कार्यालय में आज ठेके पर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं जिसके बाद शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। ज्यादातर कर्मचारी शहर में सफाई करने वाले हैं। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 6 महीने से उन्हें विभाग द्वारा वेतन नहीं दिया गया जिससे उन्हें घर चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में वह और बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं कर्मचारी नेता संजय बिड़लान ने कहा है कि वहीं सफाई कर्मचारियों के साथ है। उन्होंने कहा कि 6 महीने से वेतन नहीं मिला ऐसे में घर कैसे चलाया जा सकता है। संजय बिड़लान ने यह भी कहा कि यदि उच्च अधिकारी समय रहते उनकी मांगे नहीं मानते हैं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी लिखित में वेतन देने का आश्वासन दें तो वह इस पर विचार कर सकते हैं। गौरतलब है कि रोहतक में ठेके पर कर्मचारी का आरोप है कि पिछले 6 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है इसलिए वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed