October 17, 2024

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद किसान जला रहे है पराली,कृषि विभाग ने 26 किसानों पर लगाया ₹62500 जुर्माना

0
Sponsored

आर पी डब्ल्यू न्यूज/ राज्य ब्यूरो चीफ राजीव मेहता


कुरुक्षेत्र 10 अक्टूबर :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद किसान जला रहे है पराली, पराली प्रबंधन के सरकारी दावे किसानों ने किए फुस्स, कृषि विभाग ने 26 किसानों पर लगाया ₹62500 जुर्माना|
कृषि विभाग ने किसानों को पराली न जलाने के लिए ग्रामीण स्तर पर गोष्ठियां आयोजित कराई- चेतना रैली निकाली- वॉल पेंटिंग करने के साथ साथ एक नही पांच पांच प्रचार वाहन भी रवाना किए लेकिन इसके बावजूद पराली जल रही हैं।

Sponsored
उपनिदेशक प्रदीप मील कृषि विभाग

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद पराली जल रही है और पराली प्रबंधन के सरकारी दावे किसानों ठुस करते दिखते है, कृषि विभाग ने 26 किसानों पर लगाया ₹62500 जुर्माना लेकिन इस सबसे बेपरवाह किसान पराली जलाने से बाज आते नही दिख रहे है।
आइए सबसे पहले आपको धर्म नगरी की अलग-अलग तस्वीरें दिखाते हैं कि किस तरह से धुआं उठ रहा है। आग लगी हुई है और पराली धू-धू कर जल रही है, प्रदूषण होता है तो, होता रहे किसे परवाह है। कृषि विभाग के उप निदेशक प्रदीप मील कहते हैं कि जैसे ही सूचना मिलती है, कार्यवाही होती है। 26 मामलों में 62500 रुपये पराली जलाने के आरोपी किसानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है, कुछ मामले अभी लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed