मंगलवार सुबह से हुई कुछ घंटों की बारिश के चलते अनाज मंडी में पड़ा करोड़ों रुपये का धान के भीग जाने से भारी नुकसान
आर पी डब्लू न्यूज़/राज्य ब्यूरो प्रमुख राजीव मेहता
यमुनानगर, 11अक्टूबर:- हरियाणा के कई जिलों में हो रही मंगलवार सुबह से हुई कुछ घंटों की बारिश के चलते अनाज मंडी में पड़ा करोड़ों रुपये का धान के भीग जाने से भारी नुकसान हो गया। जिसके नुकसान को लेकर किसान व आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही बारिश की चेतावनी दे दी थी। और अनाज मंडी के अधिकारियों व आढ़तियों ने धान को ढकने के लिए तरपालों का इंतजाम तो किया था। लेकिन सभी जगह इसका सही इंतजाम नहीं हुआ और मंडी के अंदर भी बारिश का पानी जमा हो गया और उसकी निकासी ना होने के कारण भी हजारों धान से भरी बोरियों का भीग जाने से खराब हो गई और खेतों में धान की पकी हुई कटाई वाली फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं मंडियों के अंदर किसानों का धान जो अभी आढ़तियों के द्वारा अभी खरीदा नही गया था उसका भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं आढ़तियों ने जो धान खरीदा था और उसे मिल मालिकों को सौंपा नहीं गया था वह भी बारिश की भेंट चढ़ गया।